ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, पीएम सूर्य घर और अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
Central Samvad रायपुर, 08 जून 2026
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।बैठक में ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, टीबी मुक्त भारत, सेवा सेतु और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी रखने तथा कर्मचारी चयन मंडल से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

