Central Samvad रायपुर 13जून
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शनिवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद से विकास कार्यों को नई गति मिली है। इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र-राज्य की मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्रों में नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग से छत्तीसगढ़ के विकास को और मजबूती मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

