
Central Samvad रायपुर, 19 मई 2026 /
सक्ती ज़िले के 24 होनहार छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने फाइटर प्लेन, कॉकपिट और एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर किया गया था।विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर ले जाया गया, जहां फ्लाइंग ऑफिसर विवेक कुमार साहू और तकनीकी अधिकारियों ने विमान के विभिन्न हिस्सों और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बच्चों को फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठने का अवसर भी मिला, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।भ्रमण के दौरान बच्चों ने रनवे पर विमानों की उड़ान और लैंडिंग को भी करीब से देखा।

एयरपोर्ट और विमानन से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को विमानन और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की व्यवहारिक जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का आभार जताया।

