पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
Central Samvad 19मई रायपुर
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और सुरक्षा के साथ आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।श्री प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई सभी कमियों को पूरी तरह दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे।इस बीच, कथित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर जिले स्थित ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ कोचिंग सेंटर में एक और तलाशी अभियान चलाया।
एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।नीट-यूजी परीक्षा को लेकर देशभर के छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब दोबारा परीक्षा की तैयारियों और जांच की प्रगति पर टिकी हुई हैं।

