Central Samvad 16 जुलाई 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई पाठ्यक्रम में तीसरी भाषा 9वीं कक्षा से शुरू किए जाने पर चिंता जताते हुए सुझाव दिया है कि इसकी पढ़ाई 5वीं या 6वीं कक्षा से शुरू की जानी चाहिए।

न्यायालय का मानना है कि प्रारंभिक कक्षाओं से भाषा सीखने पर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और वे इसे बेहतर ढंग से सीख सकेंगे।न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि तीसरी भाषा 9वीं कक्षा से शुरू करने के बजाय निचली कक्षाओं में लागू करने पर विचार किया जाए।
अदालत ने कहा कि 9वीं कक्षा में नया विषय जोड़ने से विद्यार्थियों में तनाव बढ़ सकता है।यह टिप्पणी तमिलनाडु सरकार की उस याचिका की सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें राज्य के प्रत्येक जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने की बात कही गई थी।

