Central Samvadरायपुर, 16 जुलाई 2026
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कल17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस संबंध में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानन्द ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मजबूत रेल संपर्क से निवेश, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

