Central Samvad, 16 मई 2026/ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ‘ऑपरेशन RAGEPILL’ के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
कार्रवाई के दौरान लगभग 227.7 किलोग्राम कैप्टागन टैबलेट और पाउडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये बताई गई है।एनसीबी ने इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े एक सीरियाई नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां अब ड्रग्स के स्रोत, हवाला लिंक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति का उदाहरण बताते हुए एनसीबी की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत को ट्रांजिट रूट बनाकर ड्रग्स तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Input – PIB

