Central Samvad, रायपुर, 16 नवंबर 2026
सर्वोच्च न्यायालय ने यमुना नदी में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही रोकने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को विभिन्न राज्यों में नदी और प्रमुख नालों के प्रवेश तथा निकास स्थलों पर पानी की गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा है।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जिस क्षेत्र में नदी के पानी की गुणवत्ता खराब होगी, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और जुर्माना लगाया जा सकता है।
बोर्ड को मछलियों की मौत, सफेद झाग और शैवाल जमने जैसी घटनाओं की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।

