Central Samvad रायपुर 29 अक्टूबर 2026
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि डिजिटल धोखाधड़ी से हुए नुकसान के लिए बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। यदि जांच में वित्तीय संस्थान की आवश्यक जांच-पड़ताल में लापरवाही सामने आती है, तो पीड़ित को हुए नुकसान के बराबर कम से कम मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इसमें डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी के मामले भी शामिल हैं।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह भारतीय रिजर्व बैंक के प्रस्तावित केवाईसी संशोधन निर्देश-2026 की समीक्षा करेगी।
प्रस्तावित नियमों में वित्तीय संस्थानों की लापरवाही पाए जाने पर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने का प्रावधान शामिल करने पर जोर दिया गया है।न्यायालय ने रिजर्व बैंक को अगली सुनवाई तक सभी अधिकृत वित्तीय संस्थानों की सूची सौंपने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि प्रत्येक बैंक को अलग-अलग मामले में पक्षकार बनाए बिना भी सभी अधिकृत वित्तीय संस्थानों के लिए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

