Central Samvad रायपुर 28 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रियों को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु शिर्डी में साईं बाबा, शनि शिंगणापुर में शनिदेव और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। ट्रेन रवाना होने से पहले स्टेशन पर तीर्थयात्रियों में उत्साह का माहौल रहा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों को उनकी तीर्थयात्रा की इच्छा पूरी करने का अवसर दे रही है।

योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपना ध्यान रखने और सुरक्षित यात्रा का आनंद लेने का आग्रह किया।


