Central Samvad रायपुर, 06 अक्टूबर 2026छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलरामपुर जिलों में कार्रवाई की है।
जशपुर के लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने एक ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो गांजा बरामद किया। मामले में उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त गांजे की कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपए बताई गई है।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने 245 किलोग्राम गांजे के साथ बस चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया।
जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।वहीं, बलरामपुर जिले के खुखरी स्थित खैरतपारा में सब्जियों की फसल की आड़ में गांजे की खेती का खुलासा हुआ। पुलिस ने 112 गांजे के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

