
Central Samvad 8 मई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में सुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इसके बाद अमित शाह ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
वहीं शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों पर राज्य का विकास करेगी।
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

