940 से अधिक ग्रामीणों की दुनिया बदली
Central Samvad 16मई 2026/छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम और अबूझ माने जाने वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में अब डिजिटल बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम के तहत नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित ग्राम रायनार में नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है।
इस पहल के बाद अब रायनार, झोरीगांव, नुलवट्टी और डीडरभट्टी सहित कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है। रेंगाबेड़ा और मडाली के कुछ हिस्सों में भी सिग्नल पहुंचने लगे हैं। इससे 940 से अधिक ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है।
नेटवर्क के लिए भटकना पड़ा
अब तक ग्रामीणों को एक फोन कॉल करने के लिए ऊंचे पेड़ों, पहाड़ियों या दूसरे गांवों तक जाना पड़ता था। लेकिन अब गांव में ही मोबाइल नेटवर्क मिलने से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।बच्चों के लिए खुली डिजिटल शिक्षा की राहमोबाइल नेटवर्क शुरू होने से अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, डीबीटी और डिजिटल भुगतान का सीधा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य और आपातकाल में मिलेगी तुरंत मदद
नेटवर्क सुविधा शुरू होने से अब ग्रामीण जरूरत पड़ने पर सीधे एम्बुलेंस, डॉक्टर और प्रशासन से संपर्क कर सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल
पहली बार मोबाइल स्क्रीन पर पूरा नेटवर्क देखकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थानीय लोगों ने इसे विकास की नई शुरुआत बताया।साय सरकार की यह पहल यह संदेश दे रही है कि बस्तर के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

