छोटे व्यवसाय से बढ़ा आत्मविश्वास, लखपति दीदी योजना से मिली नई पहचान
Central Samvad 16मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लखपति दीदी श्रीमती मंजू के स्टॉल पर पहुंचकर उनके हाथों से बने गुपचुप का स्वाद लिया और उनसे आत्मीय संवाद किया।

श्रीमती मंजू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने छोटे स्तर पर गुपचुप स्टॉल से व्यवसाय की शुरुआत की थी। मेहनत और बचत के बल पर आज वे भवन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सेंटरिंग प्लेट के व्यवसाय से भी जुड़ चुकी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मंजू बहन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजू को लखपति दीदी योजना के तहत 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मेहनत को अवसर मिलता है, तब उसका सकारात्मक असर पूरे समाज में दिखाई देता है।

