बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
Central Samvad रायपुर, 16 मई 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई से 19 मई तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 18 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि डायल 112 आपातकालीन सेवा के विस्तार के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में 400 नए वाहनों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही राज्य को नई फॉरेंसिक लैब और जांच के लिए 33 अत्याधुनिक वाहन भी सौंपे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बस्तर का नेतानार सुरक्षा केंद्र अब जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दौरान इस केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।#

