Central Samvad 16 मई 2026
रायपुर में सफाई व्यवस्था संभाल रही कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। आज वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताली कर्मचारियों ने दलदल सिवनी में प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस जवानों और कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल में ड्राइवर, हेल्पर और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।हड़ताल के चलते शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई इलाकों में कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

