Central Samvad 16मई 2026/ दिल्ली अदालत ने नीट प्रश्न पत्र मामले के कथित मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को आज 10 दिन की सी.बी.आई. हिरासत में भेज दिया है। विशेष सी.बी.आई. न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी की प्रस्तुत दलीलों के बाद कुलकर्णी और वाघमारे को सी.बी.आई. हिरासत में भेजा।
एजेंसी ने कहा कि जांच के लिए दोनों को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर ले जाना आवश्यक है। कार्यवाही के दौरान सी.बी.आई. ने कहा कि कुलकर्णी विषय विशेषज्ञ थे और 2026 के नीट स्नातक प्रश्न पत्र को तैयार करने में शामिल थे। सी.बी.आई. ने कहा कि सह-आरोपी धनंजय लोखंडे ने मनीषा वाघमारे से लीक सामग्री एकत्र की थी।

