Central Samvad 16मई 2026 रायपुर/महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला अब नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान “अंतिम प्रहार” के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।इस अभियान में सुरक्षा बलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एम. नरेश ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 38 लाख रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार लगातार चलाए गए अभियान, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और विकास कार्यों के कारण जिले में नक्सली गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। प्रशासन ने इसे शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

