Central Samvad 17मई, रायपुर/
केंद्र सरकार ने चांदी के आयात को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें सोने और प्लैटिनम से मढ़ी हुई चांदी भी शामिल है।विदेश व्यापार महानिदेशालय यानी डीजीएफटी ने अधिसूचना जारी कर बताया कि चांदी के आयात की नीति को “मुक्त” श्रेणी से बदलकर “प्रतिबंधित” श्रेणी में रखा गया है।
इसका मतलब है कि अब चांदी आयात करने के लिए सरकारी लाइसेंस लेना जरूरी होगा।इस फैसले से कुछ दिन पहले ही सरकार ने सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया था। बुधवार को सरकार ने इन धातुओं पर सीमा शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।सरकार के इस कदम को आयात नियंत्रण और घरेलू बाजार को संतुलित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

