अहमदाबाद से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए फिटनेस अभियान की शुरुआत
राष्ट्रमंडल खेल दिवस के अवसर पर 24 मई को देशभर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 75वां विशेष संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में 8 हजार से अधिक स्थानों पर लोग साइकिलिंग और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेंगे।केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
अहमदाबाद वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान शहर बनने जा रहा है।इस अवसर पर अभिनेता आयुष्मान खुराना सहित कई खिलाड़ी और खेल जगत की हस्तियां भी अभियान से जुड़ेंगी। देशभर में साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियां और खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सरकार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत योग, जुम्बा, रस्सी कूद और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा।

