Central Samvad | रायपुर | 21 मई 2026
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस वर्ष सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में तीन नए परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं।
इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 83 हो गई है।यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए देशभर से आठ लाख 39 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।रायपुर में परीक्षा जिले के 22 केंद्रों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा में 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

