रेलवे सुरक्षा बढ़ाने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी का सहारा
रेल मंत्रालय ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।हाल ही में रेलवे को निशाना बनाने वाली कुछ घटनाओं के बाद नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने की।रेलवे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एआई, ड्रोन और सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
रेल मंत्रालय के अनुसार कई मामलों में समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को टाला गया है। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेन में किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने और तुरंत सूचना देने की अपील की है।

