Central Samvad रायपुर, 23 मई 2026
बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के बारनवापारा अभयारण्य के पास देवपुर नेचर कैंप में बच्चों के लिए विशेष समर कैंप आयोजित किया गया। 16 मई से 22 मई तक चले इस कैंप में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के 65 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। पिछले दिनों जैव विविधता दिवस के मौके पर यह आयोजन किया गया था।

कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व से जोड़ना था। बच्चों ने जंगल ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, टेंट कैंपिंग और एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेकर प्रकृति को करीब से जाना।

कैंप के दौरान बच्चों को वन्यजीव सफारी कराई गई और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।विश्व जैव विविधता दिवस पर बच्चों को दुर्लभ औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों की जानकारी दी गई।

पारंपरिक वैद्यों ने जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में समझाया।

