Central Samvad 24मई 2026 रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सहकार से समृद्धि” सोच को आगे बढ़ाने के लिए नवा रायपुर में पूर्वी क्षेत्र के छह राज्यों की एक दिवसीय क्षेत्रीय सहकारिता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यशाला की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने की। इसमें बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सहकारी संस्थाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। डेयरी, मत्स्य और बहुउद्देशीय पैक्स समितियों के गठन और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर चल रही योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
अधिकारियों ने कहा कि पैक्स समितियों को अब ग्रामीण सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां खाद-बीज वितरण, धान खरीदी, डेयरी, मत्स्य पालन और वेयरहाउसिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय, नाबार्ड, अपेक्स बैंक, मार्कफेड, भारतीय खाद्य निगम, नाफेड, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

