Central Samvad रायपुर 26 मई 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए।यह पुस्तक नरेंद्र मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन, कार्य अनुभवों और आत्मीय संबंधों पर आधारित है।

पुस्तक में नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत अनुभवों को सरल और प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया गया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को समाज तक पहुंचाना एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को जनसेवा और नेतृत्व के मूल्यों को समझने में मदद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन और संवेदनशील कार्यसंस्कृति को नई पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करेगी और समाजसेवा के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर देगी।कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

