Central Samvad रायपुर 27 मई 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे को पूरी तरह गलत बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में उपयोग होने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं हुई है।
सीबीएसई ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के वास्तविक मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पोर्टल अलग URL पर संचालित होता है और पूरी तरह सुरक्षित है। बोर्ड के अनुसार, cbse.onmarks.co.in केवल एक टेस्टिंग वेबसाइट है, जिसमें नमूना डेटा रखा गया है।
इसका उपयोग केवल आंतरिक परीक्षण और समीक्षा के लिए किया जाता है तथा इसमें परीक्षा से जुड़ी कोई वास्तविक जानकारी उपलब्ध नहीं है।बोर्ड ने बताया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और शिकायत निवारण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। साथ ही मूल्यांकन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

