Central Samvad रायपुर , 27मई 2026
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नारायणपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने एजी सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 12 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस दौरान नगर पालिका नारायणपुर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की गई।

।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नारायणपुर को विकसित, खुशहाल और आधुनिक जिला बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं की शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद नारायणपुर जिले के विकास कार्यों के लिए 307 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिले में 32 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत किसानों और हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री वितरित की गई। कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से कई हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया।उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करयोजनाओं की जानकारी भी ली।

