Central Samvad रायपुर 28मई 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद केंद्रीय कार्यालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
नई नियुक्तियों के तहत केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब में वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह हरियाणा में अर्चना गुप्ता को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा का कहना है कि इन नियुक्तियों से राज्यों में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।

