Central samvad , रायपुर 28मई 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएमआरएल-एक्सालॉजिक धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 बैंक खातों में जमा लगभग 18.36 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े खातों पर की गई है।
ईडी के कोच्चि जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान कोच्चि, कोट्टायम, एर्नाकुलम, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु में संचालित किया गया।जांच के दौरान कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, निवेश संबंधी दस्तावेज और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।
ईडी ने बताया कि जब्त सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

