ईद-उल-अज़हा के कारण बदला परीक्षा कार्यक्रम, 31 मई, 6 और 7 जून को होंगी परीक्षाएं
Central Samvad रायपुर 28मई 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) 2026 की संशोधित परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।एनटीए के अनुसार, परीक्षाएं अब 31 मई, 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी।
ईद-उल-अज़हा के अवसर को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।एजेंसी ने बताया कि 31 मई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वहीं 6 और 7 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

