Central Samvad रायपुर 14जून 2026
जशपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुष मंत्रालय की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप 14 जून को आयोजित ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से अधिकतम लोगों की सहभागिता के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए व्यापक पंजीयन और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

वहीं, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे।

आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल-2026 पर विभिन्न संस्थाएं अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन कर आयोजन से संबंधित विवरण और फोटोग्राफ भी अपलोड कर सकेंगी। आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पहल को सफल बनाने की अपील की है।

