Central Samvad नई दिल्ली, 16 जून 2026
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) लेकर जा रहा भारतीय टैंकर दिशा होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गया है। युद्ध शुरू होने के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाला यह पहला भारतीय एलएनजी टैंकर है।

टैंकर में 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी लदी हुई है। इसका प्रबंधन भारतीय शिपिंग निगम के अंतर्गत एक कंसोर्टियम द्वारा किया जाता है। अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने वाले शुरुआती वाणिज्यिक जहाजों में यह भी शामिल है।इस सफल यात्रा को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

