Central Samvadरायपुर, 16 जून 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाटापारा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी और 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि शहीद खोण्डे की प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और बलिदान की प्रेरणा देती रहेगी।डॉ. सिंह ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी चौक में स्थापित प्रतिमा का अनावरण कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद शहीद खोण्डे परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने शहीद खोण्डे के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

