Central Samvadरायपुर, 16 जून 2026
छत्तीसगढ़ में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा जिले में प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों में आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार योग कार्यक्रम आयोजित करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में योगाभ्यास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि 21 जून को नीट पुनर्परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योग दिवस के कार्यक्रमों से परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयुष विभाग ने बताया कि इस वर्ष व्यापक जनभागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। योग संगम पोर्टल के माध्यम से संस्थाएं और संगठन अपने कार्यक्रमों का पंजीयन तथा आयोजन की जानकारी अपलोड कर सकेंगे।बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और योग आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

