Central Samvad रायपुर 16 जून 2026
एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में मिली इस जीत के साथ भारत छह अंकों के साथ अपने समूह में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को उरुग्वे से होगा। लगातार दो जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और खिताब की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।वहीं पुरुष एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स में जर्मनी के खिलाफ खेला जाएगा।

