Central Samvad रायपुर 17जून
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविरों के विस्तार, मरीजों के त्वरित उपचार, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और पोषण सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बच्चों की अनिवार्य स्क्रीनिंग, टीकाकरण और गंभीर मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

