Central Samvad 19जून 2026
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रतिष्ठित Prix Versailles 2026 की दुनिया के सात सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान उत्कृष्ट वास्तुकला, आधुनिक तकनीक, पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन और यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए दिया जाता है। यह उपलब्धि भारत के तेजी से विकसित हो रहे विमानन बुनियादी ढांचे और वैश्विक पहचान को दर्शाती है।

