Central Samvad18 जून 2026, रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अधिसूचना दिनांक 25 अप्रैल 2017 तथा योग आयोग नियम-2017 के प्रावधानों के तहत की गई है। अध्यक्ष के रूप में श्री अग्रवाल का कार्यकाल योग आयोग नियम-2017 की कंडिका 6(3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया

