Central Samvad18 जून 2026, रायपुर
यूक्रेन ने रूस के एक तेल शोधन संयंत्र पर हमला किया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। हमले में रूस के रोस्तोव क्षेत्र के अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, देश की वायु रक्षा प्रणाली ने 550 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच दोनों देशों की ओर से हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।

