Central Samvad 19 जून 2026
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर आतंकवादियों को पनाह देने, प्रशिक्षण देने और उन्हें अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वाला देश स्वयं को आतंकवाद का पीड़ित बताने की कोशिश करता है।अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आतंकवादियों को शरण और प्रशिक्षण देने जैसी बातों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया गया है।
उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसे मामलों पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।भारत ने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में दोहरे मापदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए और सभी देशों को आतंकवाद के विरुद्ध ठोस एवं जिम्मेदार कदम उठाने चाहिए।

