Central Samvad, 6 जुलाई
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश का सहकारिता आंदोलन सुधारों, डिजिटलीकरण और पेशेवर प्रबंधन के माध्यम से नए विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है।

सोमवार को सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर नौ प्रमुख सहकारी समितियों का गठन कर सहकारिता व्यवस्था को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से कृषि ऋण, डेयरी, उर्वरक वितरण, ग्रामीण सेवाएं, भंडारण, उत्पादन, निर्यात, जैविक खेती, बीज उत्पादन, डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को एकीकृत किया गया है।
इससे सहकारी व्यवस्था अधिक आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और प्रतिस्पर्धी बनी है।केंद्रीय मंत्री ने किसानों से जैविक कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के उपयोग को कम करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने “सहकारिता से समृद्धि” के मंत्र पर कार्य करते हुए लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।श्री शाह ने कहा कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

