Central Samvadरायपुर, 11 जुलाई 2026
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास, पुनर्वास और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जिन नक्सल मामलों में गंभीर जनहानि नहीं हुई है, उनकी विधिसम्मत समीक्षा कर प्रकरण वापसी और रिहाई की प्रक्रिया तेज की जाए।

इसके लिए अभियोजन अधिकारियों और शासकीय वकीलों की टीम बनाई जाएगी तथा हर सप्ताह संबंधित जिलों में समीक्षा बैठक होगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पहले अति नक्सल प्रभावित रहे 50 गांवों में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। साथ ही 15 अगस्त को सभी नक्सल मुक्त गांवों में तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने नक्सल पीड़ित एवं पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शहीदों के परिजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा पुनर्वासित युवाओं की प्रोत्साहन राशि एक माह के भीतर जारी करने के निर्देश भी दिए।

