Central Samvadदंतेवाड़ा, 12 जुलाई
दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखा गया हथियारों, विस्फोटकों, नकदी और सोने का डंप बरामद किया है।

यह कार्रवाई बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की निशानदेही पर की गई।तलाशी अभियान के दौरान करीब 16 लाख रुपये मूल्य के 116 ग्राम सोने के बिस्किट, दो लाख रुपये नकद, इंसास रायफल, मैगजीन, कारतूस, बंदूकें, टिफिन बम, पाइप बम, हैंड ग्रेनेड, वर्दी सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।
वहीं कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में भी डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर जमीन में छिपाए गए हथियार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप, टैबलेट, वायरलेस बैटरियां, कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया। पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

