Central Samvad रायपुर, 12 जुलाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा और 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें आयोजित होंगी। सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े आठ विधेयक पेश करने की तैयारी की है।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 1,033 प्रश्न लगाए हैं, जिनके माध्यम से सरकार से विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं पर जवाब मांगा जाएगा।
सत्र के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, किसानों की समस्याएं तथा अन्य जनहित और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक बहस देखने को मिल सकती है।

