Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी दी गई है। यह मिशन राज्य में सुशासन, डिजिटल तकनीक और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच वर्षों के लिए लागू किया जाएगा।
इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।AI मिशन के तहत राज्य में 100 AI डेटा लैब स्थापित की जाएंगी और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी।मिशन के अंतर्गत 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं, सरकारी सेवाओं को सरल और तेज बनाने के लिए 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।यह पहल भारत सरकार के IndiaAI Mission के अनुरूप छत्तीसगढ़ को नवाचार आधारित और भविष्य की तकनीक से लैस डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

