Central Samvad रायपुर, 21 अगस्त 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में सकारात्मक पहल सामने आई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर चर्चा की और जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया।मुलाकात के दौरान मंत्री वर्मा ने स्थानीय विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा की जरूरत से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस विषय पर जल्द आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए प्रारंभिक स्तर पर अस्थायी भवन की व्यवस्था तथा भविष्य में स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित और आरक्षित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

