Central Samvadरायपुर, 31 अगस्त 2026
उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने बेमेतरा में शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके बाद वे कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री ने गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये और बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल है।

उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

श्री साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा उनके त्याग और बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगी। यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

