Central Samvadनई दिल्ली, 4 सितंबर 2026
जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी से देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार मिल रहा है। उन्होंने इसे इसरो की शानदार उपलब्धि और देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईओएस-05 भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को मजबूत करता है और अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती आधुनिकता को दर्शाता है।
इसरो और भारतीय उद्योग की बढ़ती साझेदारी नवाचार को बढ़ावा देने के साथ स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत कर रही है।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि ईओएस-05 वाला जीएसएलवी-एफ17 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन क्षमता वाला उपग्रह है।
यह दृश्यमान, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल और हाइपर-स्पेक्ट्रल माध्यमों से तस्वीरें लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं और इससे वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में देश की स्थिति और मजबूत हो रही है।

