Central Samvadनई दिल्ली, 4 सितंबर 2026
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में विशेष सजावट की गई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को नई दिशा देती हैं। श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं कठिन समय में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर कायम रहने की प्रेरणा देती हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता कर्तव्य, नैतिकता, न्याय, साहस और जीवन में संतुलन का मार्ग दिखाती है।

