Central Samvadनई दिल्ली, 4 सितंबर 2026
नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए भारत सरकार डीएनए प्रोफाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान, राज्य फोरेंसिक विज्ञान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं की सेवाएं ली जाएंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत में रहने वाले लापता लोगों के परिजन निर्धारित सुविधाओं पर अपने जैविक नमूने देकर डीएनए प्रोफाइल तैयार करा सकते हैं। नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार पहचान के लिए ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए प्रोफाइलिंग की जा सकती है।
डीएनए प्रोफाइल नेपाली अधिकारियों द्वारा मांगी गई प्रारंभिक जानकारी के साथ अज्ञात शवों से प्राप्त डीएनए प्रोफाइल से मिलान के लिए भेजी जा सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95 और ईमेल dnacodis@nepalpolice.gov.np जारी किया गया है।

